महराजगंज जिला जेल में शिफ्ट किया जायेगा सपा विधायक इरफान सोलंकी को, जानिये वजह

डीएन संवाददाता

कानपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल शिफ्ट किया जायेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये क्या है इसकी वजह

इरफान सोलंकी अब महराजगंज जेल में होंगा शिफ्ट
इरफान सोलंकी अब महराजगंज जेल में होंगा शिफ्ट


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को अब महराजगंज जेल में शिफ्ट किया जायेगा। इरफान सोलंकी इस समय कानपुर जेल में बंद हैं। कानपुर जेल प्रशासन ने इरफान की जेल बदलने के लिये शासन को पत्र लिखा है, जिसके बाद उसे महराजगंज जेल शिफ्ट कराने का फैसला लिया गया। 

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस ने कल सोमवार को एक और एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने विधायक पर बांग्लादेशी रिजवान मौहम्मद और उसके परिवार को प्रमाणपत्र देने का आरोपी बनाया है। रिजवान के बयान के आधार पर इरफान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट से रिमांड लेते हुए इरफान की गिरफ्तारी भी दिखाई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल सोमवार को ही कानपुर जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात की थी। इरफान से मुलाकात के बाद अखिलेश ने सपा विधायक को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया था।

सपा प्रमुख ने विधायक इरफान सोलंकी के फरार होने के फैसले का भी बचाव करते हुए कहा कि अगर वह भागे नहीं होते तो पुलिस वही करती जो हिरासत में मारे गए बलवंत सिंह के साथ किया गया। अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद ही इरफान के खिलाफ पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज की।










संबंधित समाचार