UP Politics: विधायक दारा सिंह चौहान ने MLA पद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने की अटकल

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दारा सिंह चौहान भाजपा में हो सकते शामिल
दारा सिंह चौहान भाजपा में हो सकते शामिल


लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक रस्सा कस्सी शुरू हो गई है। नेता भी अपने सुरक्षित ठिकानों को तलाशने में जुटे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दारा सिंह चौहान के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। 

यूपी के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया है।

दारा सिंह चौहान इस समय यूपी की घोसी विधानसभा से विधायक थे और वह पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री थे। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी को छोड़कर सपा का दामन थाम था। 










संबंधित समाचार