बलरामपुर: घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर युवती को लगाई आग

डीएन ब्यूरो

उतरौला थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी का प्रयास किया। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर..



बलरामपुर: उतरौला थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी का प्रयास किया। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पीड़िता के पिता राजाराम ने गाँव के 2 व्यक्तियों धम्मल और सलीम के खिलाफ छेड़छाड़ व जलाने की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। घटना के मामले में उतरौला पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध जान से मार डालने के प्रयास के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों सहित ग्रामीणों ने अपने आप को फर्जी मुकदमे में फ़ंसाने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। 

आरोपियों का कहना है कि पीड़िता ने सबसे पहले अपनी सगी भाभी पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। उसके बाद पीड़िता ने किसी के दबाव में आकर अपना बयान बदल दिया। दर्ज मुकदमें के विवेचक पुलिस उपाधीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 










संबंधित समाचार