Bureaucracy: यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले, यहां देखिये पूरी ट्रांसफर लिस्ट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में यूपी में आठ आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये पूरी सूची

यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले
यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। राज्य में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यूपी में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से जुड़े आठ पुलिस अधिकारियों के तबादला कर दिया गया हैं। 

तबादलों की सूची
1.    आकाश कुलहरी को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

2.    अमित वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक राज्य विशेष अनुसंधान दल की जगह अप्पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद पर हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया है।

3.    बबलू कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुध नगर बनाया गया। 

4.    पवन कुमार पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया। 

5.    आईपीएस सुनिती को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतम बुध नगर बनाई गई है।

6.    श्रद्धा पांडे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ की जगह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

7.    नीलाब्बजा चौधरी को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ की जगह संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर बनाए गए हैं।

8.    रविशंकर छवि को अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर की जगह पुलिस उपमहानिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पद की जिम्मेदारी दी गई है।










संबंधित समाचार