UP IPS Transfer: यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के कप्तान बदले गये, देखिये पूरी सूची

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही कई जिलों के कप्तान भी बदल दिये गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

यूपी में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर को अब डीआईजी अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही अयोध्या समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ के लखनऊ संवाददाता के मुताबिक 2012 बैच के आईपीएस राजकरन नय्यर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर तबादला किया गया है। साथ ही एस आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

तबादलों का विवरण और पूरी सूची
1.    शलभ माथुर, आईपीएस-आरआर - 2006 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़, परिक्षेत्र, अलीगढ़ भेजा गया। 

2.    भारती सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2007 को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्वनगर से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद बनाया गया।

3.    आनन्द राव कुलकर्णी, आईपीएस - आरआर-2008 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़, परिक्षेत्र, अलीगढ़ से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्वनगर भेजा गया।

4.    मुनिराज जी, आईपीएस-आरआर-2009 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद भेज गया।

5.    राजकरन नय्यर, आईपीएस-आरआर-2012 को पुलिस अधीक्षक, बलिया से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या भेजा गया।

6.    आशीष श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-2013 को पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया।

7.    रवि कुमार, आईपीएस-आरआर-2015 को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा भेजा गया।

8.    अशोक कुमार मीना, आईपीएस-आरआर-2015 के पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ से  पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर भेजा गया।

9.    शुभम पटेल, आईपीएस आरआर-2016 को पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद भेजा गया।

10.    विकास कुमार, आईपीएस-आरआर-2017 को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा से पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ भेजा गया।

11.    एस आनन्द, आईपीएस-एसपीएस-2010 को पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर से पुलिस अधीक्षक, बलिया भेजा गया।










संबंधित समाचार