Bureaucracy: उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सीनियर आईएएस के तबादले

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार में राज्य में 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये है। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव:

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार ने राज्य में 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये है। कई अहम विभागों के सचिव को इधर से उधर कर दिया गया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस तबादले में राधा एस चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें वित्त विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। 

ट्रांसफर लिस्ट
1)    राधा एस चौहान बनीं अपर मुख्य सचिव वित्त
2)    अरविंद कुमार को अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास, बनाया गया।
3)    रजनीश दुबे बने अपर मुख्य सचिव नगर विकास। 
4)    संजीव मित्तल को अपर मुख्य सचिव वाणिज्यकर बनाया गया।
5)    दीपक कुमार से नगर विकास हटा, प्रमुख सचिव आवास बने रहेंगे दीपक कुमार।
6)    चीफ सेक्रेटरी को आईआईडीसी का भी मिला चार्ज।
7)    आलोक कुमार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया।
8)    आलोक सिन्हा को वाणिज्यकर विभाग से हटाया।
9)    एम देवराज बने बिजली विभाग के नए चेयरमैन, एम देवराज प्रमुख सचिव ऊर्जा भी बने रहेंगे।
10)    आलोक कुमार तृतीय बने सचिव तकनीकी शिक्षा, मुख्यमंत्री के सचिव हैं आलोक कुमार तृतीय।

 










संबंधित समाचार