मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन से मुंबई की ओर यातायात अवरुद्ध

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र मे रायगढ़ जिले के अदोशी गांव के निकट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन होने से राज्य मुंबई की ओर यातायात अवरुद्ध हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन


मुंबई: महाराष्ट्र मे रायगढ़ जिले के अदोशी गांव के निकट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात भूस्खलन होने से राज्य मुंबई की ओर यातायात अवरुद्ध हो गया।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन रात लगभग साढ़े दस बजे हुआ, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया, 'भूस्खलन से मुंबई की ओर जाने वाले एक्सप्रेस-वे की तीन लेन प्रभावित हुईं है। चट्टानों और कीचड़ के कारण रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। घटना के बाद, मुंबई की ओर यातायात रोक दिया गया है।'

उन्होंने बताया कि रास्ते को साफ करने का काम जारी है और मौके पर पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों के कर्मी भी मौजूद हैं।










संबंधित समाचार