Assam Election Update: जानें 3 बजे तक असम में हुए कितने फीसदी मतदान

डीएन ब्यूरो

असम के 47 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। जानिए 3 बजे तक कितने फीसदी मतदान हुए हैं डाइनामाइट न्यूज़ पर

असम में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता
असम में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता


गोवाहाटीः असम में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। असम के 47 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के चुनावी किस्मत का फैसला भी आज ही होगा। असम में 3 बजे तक 62.08 फीसदी मतदान हुआ है।

असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव। पहले चरण में असम की 126 में से 47 सीटों पर चुनाव है। इन पर 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मजुली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु से है।


मतदान को लेकर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया है और सुबह से लोग मतदान केन्द्रों पर आने लगे हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र बनाये गए हैं जिसके कारण बहुत कम स्थानों पर मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिलेंगी।










संबंधित समाचार