जानिये इस बार किस देश में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, पढ़िये तिथि और पूरा कार्यक्रम

डीएन ब्यूरो

इस साल का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होगा। हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव


चंडीगढ़: इस साल का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होगा। हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरकार ने  एक बयान में कहा, ‘‘गीता महोत्सव भगवद् गीता के कालातीत ज्ञान का एक भव्य उत्सव है। यह आयोजन सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है।’’

वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव कई वर्षों से नवंबर-दिसंबर के दौरान कुरुक्षेत्र में होता था लेकिन पिछले कुछ साल से इसका आयोजन विदेशों में हो रहा है।

मॉरिशस, इंग्लैंड और कनाडा में यह महोत्सव आयोजित हो चुका है।

बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में आईजीएम 2023 का आयोजन ‘‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया’’ (एएचए) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) कुछ अन्य संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में तीन दिवसीय कार्यक्रम से पहले शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता, गीता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।










संबंधित समाचार