मानवता हुई शर्मसार: रेप की शिकार 12 साल की बच्ची ने दिया बेटे को जन्म, परिजन सदमे में

डीएन ब्यूरो

मानवता और समाज को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनकर हर हैरान और परेशान हो सकता है। रेप पीड़िता एक मासूम बालिका द्वारा एक बालक को जन्म दिया गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: समाज और मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सभी को सिर झुकाने और परेशान होने को विवश कर देगी। एक दरिंदे की हवश का शिकार बनी 12 साल की रेप पीड़िता मासूम ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। मासूम लड़की के प्रसव पर एक बार उसके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा। लड़की से पूछताछ के बाद और परिजनों की शिकायत के बाद इस मामले एक 30 साल के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

हैरान करने वाला यह मामला राजस्‍थान के जोधपुर जिले का है। तबियत बिगड़ने पर लड़की के पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे उम्मेद अस्पताल के लिये रैफर किया गया। 11 साल 7 माह की इस मासूम बच्ची ने सोमवार को उम्मेद अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लड़की के प्रसव के बाद अस्पताल प्रशासन नें पुलिस को मामले की सूचना दी। 12 साल लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने की खबर से उसके परिजन भी सदमे में पहुंच गये। बाद में परिजनों की शिकायत और जानकारी के बाद इस मामले में एक 30 साल के उस दरिंदे को गिरफ्तार किया गया, जिसने 9 माह पहले लड़की के साथ बलात्कार की घिनौनी घटना को अंजाम दिया था।

मीडिया रिपोर्टों में एएसपी दीपक शर्मा के हवाले से बताया गया है कि 11 वर्ष 7 माह की यह बालिका कक्षा 6 की छात्रा है। लड़की के पड़ोस में रहने वाले एक 30 साल के अरविंद मेघवाल ने  मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची के साथ 8-9 माह पूर्व बलात्कार किया था। बेहद डर के कारण लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376A, 376B व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भोपालगढ़ डीएसपी धर्मेंद्र डूकिया द्वारा मामले की जांच जारी है।










संबंधित समाचार