Jammu Kashmir: 2020 में पत्थरबाजी की घटनाओं में आई 87.13 प्रतिशत की कमी, जानिए क्या है वजह

डीएन ब्यूरो

साल 2019 की तुलना में साल 2020 में जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में बड़ी कमी देखी गई है। 2020 में 87.13 प्रतिशत पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर

पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी (फाइल फोटो)
पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी (फाइल फोटो)


जम्मूः जम्मू कश्मीर में पिछले साल पथराव की घटनाओं में 2019 की तुलना में 87.13 प्रतिशत की कमी आई है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि- राज्य में 2019 में पथराव की 1999 घटनाएं हुईं। इनमें 1193 घटनाएं केंद्र द्वारा पांच अगस्त को पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने की घोषणा के बाद घटीं। 

डीजीपी ने कहा-2019 की तुलना में 2020 में पथराव की 255 घटनाएं घटीं और इनमें 87.31 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पहले 2018 और 2017 में पथराव की 1,458 और 1,412 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं बहुत ही ज्यादा बढ़ गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 2000 के दशक में पत्थरबाजी की घटनाएं आम हो गई थीं, सुरक्षाबलों का विरोध करते हुए पत्थरबाजी की जाती थी। यह ट्रेंड 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन से है।










संबंधित समाचार