इसरो ने रचा इतिहास, श्रीहरीकोटा से भारत का 100वां सेटेलाइट लॉन्च

डीएन ब्यूरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नया इतिहास रचते हुए श्रीहरीकोटा से भारत का 100वां सेटेलाइट लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसरो ने आज एक साथ सफलतापूर्वक 31 सैटलाइट्स लॉन्च किए है।

श्रीहरीकोटा से भारत का 100वां सेटेलाइट लॉन्च
श्रीहरीकोटा से भारत का 100वां सेटेलाइट लॉन्च


चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नया इतिहास रचते हुए श्रीहरीकोटा से भारत का 100वां सेटेलाइट लॉन्च किया है। यह 100वां उपग्रह कार्टोसेट-2 श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है। इसके साथ ही इसरो ने आज एक साथ 31 उपग्रहों को लॉन्च किया है। जिन 31 उपग्रहों को इसरो ने लॉन्च किया, इनमें भारत के तीन और अन्य छह देशों कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के 28 उपग्रह शामिल हैं। इन उपग्रहों में भारत का एक माइक्रो और एक नैनो सेटेलाइट है।


इन सभी 31 सैटेलाइट का वजन 1323 किलोग्राम है। सभी सैटेलाइट को लांच करने की व्यवस्था इसरो और उसकी व्यवसायिक शाखा अंतरिक्ष कारपोरेशन लिमिटेड ने संभाली है। इसरो का यह मिशन देश के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।










संबंधित समाचार