देखिये पूरा Video: लोकसभा में डिंपल यादव ने मणिपुर के अराजक हालात, महिलाओं के मुद्दे, देश में बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा

डीएन ब्यूरो

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर हिंसा समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: लोक सभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर हिंसा समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ वह बेहद घृणित था। पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे रखी, जो बेहद निंदनीय है। 

डिंपल यादव ने मणिपुर हिंसा के अलावा मानवाधिकार, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, गरीबों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया और सरकार पर आक्रमक तरीके से हमला बोला। इसके साथ हीं डिंपल यादव ने यूपी सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

लोक सभा में डिंपल यादव

डिंपल यादव के भाषण के मुख्य अंश

1) मणिपुर महिलाओं के साथ रेप हुआ। उनको निनिर्वस्त्र किया गया। उनके साथ मारपीट और हिंसा हुई। इसे पूरी दुनिया ने देखा लेकिन सरकार असंवेदनशील बनी रही। ये बेहद अफसोसजनक है।

2) सरकार बेहद असंवेदनशील हो चुकी है, जिस कारण देश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। 

3) मणिपुर में जो हुआ, वह मानवाधिकार का संपूर्ण उल्लंघन हुआ। यह एक तरह से राज्य द्वारा प्रायोजित हिंसा थी। यदि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं आता को किसी को कुछ पता नहीं चलता कि वहां कुछ हुआ भी या नहीं।

4) मणिपुर हिंसा के कारण बड़ी संख्या में लोगों का वहां से पलायन हुआ है। कई परिवार अपने घरों को छोड़कर चले गये। बड़ी संख्या में बच्चों के स्कूल छूट गये। वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 

5) क्या मणिपुर के लोग, महिलाएं और बच्चे भाजपा सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। 

6) हम सरकार से जानने चाहते हैं कि मणिपुर मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं और कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई?

7) यहां उत्तर प्रदेश की भी चर्चा होनी चाहिये। आंकड़े बताते हैं कि यूपी में हर तीन घंटे में एक महिला का उत्पीड़न होता है। उत्तर प्रदेश और केंद्र की ये डबल इंजन सरकार इस बात का संज्ञान नहीं ले रही है।

8) समाजवादी पार्ट ने हमेशा कहा कि रोटी कपड़ा सस्ता हो, दवा पढ़ाई मुफ्त हो। आज भाजपा के राज में इसके विपरीत लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीब, किसान और आम जनता महंगाई से परेशान है। 

9) यूपी में बिजली के दा लगातार बढ़ रहे हैं। उत्पादन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। सराकर किसानों और उद्योगों को बिजली उपलब्धन नहीं करा पा रही है।

10) आज के भारत में हमारे किसानों की आजादी के बाद अब तक की सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति हो चुकी है। भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई, कई किसानों ने अपनी जान गंवाई। 










संबंधित समाचार