#HimachalElectionResults : हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, भाजपा की हालत पतली, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिये वोटों की गिनती के बीच रुझान सामने आने लगे है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

हिमाचल में कांग्रेस को रुझानों में पूर्ण बहुमत
हिमाचल में कांग्रेस को रुझानों में पूर्ण बहुमत


शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले है। वोटों की गिनती जारी है। हिमाचल में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज रहा है और ऐसा लग रहा है कि राज्य की जनता इस रिवाज को बदलना नहीं चाहती है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थे लेकिन अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। 

रुझानों में सत्ताधारी भाजपा को 27 और कांग्रेस को 38 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य को 3 सीट प्राप्त हो सकती हैं। वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है। मंडी के सरकाघाट से भाजपा ने दलीप जीत गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर 2022 को एक ही चरण में सभी 68 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. आज यानी गुरुवार 8 दिसंबर को मतगणना का कार्य जारी है और रुझानों के अनुसार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।










संबंधित समाचार