‘नमस्ते गैंग’ का सदस्य हुआ गिरफ्तार, कर चुका है दो दर्जन से भी ज्यादा अपराध

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने ‘नमस्ते गैंग’ के सदस्य एवं महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट के अंतर्गत आरोपों का सामना कर रहे लुटेरे इकरार अहमद को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने ‘नमस्ते गैंग’ के सदस्य एवं महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (एमसीओसीए) के अंतर्गत आरोपों का सामना कर रहे लुटेरे इकरार अहमद को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लुटेरे इकरार को तीस हजारी अदालत के पास गिरफ्तार किया गया।

इकरार (36) दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इकरार कुख्यात ‘नमस्ते गैंग’ का सदस्य है और एमसीओसीए मामले में वांछित है। वह राष्ट्रीय राजधानी में लूट के कई मामलों में आरोपी है। वह साल 2017 में एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा मामले में भी वांछित है। पुलिस ने बताया कि वह इससे पहले लूट, स्नैचिंग के दो दर्जन से अधिक आपराधिक ममालों में संलिप्त रहा है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार