दिल्ली में सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान ढहा, आठ लोग दबकर घायल, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद सोमवार तड़के एक मकान ढह गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पश्चिमी दिल्ली में सिलेंडर में विस्फोट के बाद मकान ढहा
पश्चिमी दिल्ली में सिलेंडर में विस्फोट के बाद मकान ढहा


नयी दिल्ली:पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद सोमवार तड़के एक मकान ढह गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना दी गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आठ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जनता एवं पुलिस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक अन्य घटना में पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मकान ढह गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह मकान टैगोर गार्ड में एक मेट्रो स्तंभ के सामने था और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 










संबंधित समाचार