हिमाचल प्रदेश: ऊना-अंबाला और ऊना-सहारनपुर के बीच यात्री ट्रेन सेवा बहाल

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऊना-अंबाला और कैंट-सहारनपुर के बीच चलने वाली दो यात्री ट्रेनों की सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश (फ़ाइल)
हिमाचल प्रदेश (फ़ाइल)


ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऊना-अंबाला और कैंट-सहारनपुर के बीच चलने वाली दो यात्री ट्रेनों की सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि 45 दिन पहले भाखड़ा नांगल बांध से भरतगढ़ खंड के बीच रेलवे ट्रैक के निर्माण और विद्युतीकरण को लेकर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं, दोनों ट्रेनों को अंबाला रेलवे बोर्ड ने 27 अप्रैल तक रद्द कर दिया था।

ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है और अब वह अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों ट्रेनें समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार को ऊना पहुंचीं।

इन ट्रेनों के रद्द होने से भारी परेशानी का सामना कर रहे स्थानीय यात्रियों ने खुशी जाहिर की।

एक स्थानीय यात्री रमन सिंह ने कहा कि 'बसों में यात्रा करना महंगा है और अब हम ट्रेन से यात्रा कर पैसे बचाने में सफल होंगे।'

 










संबंधित समाचार