हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोदाम में आग लगी

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शुक्रवार को कॉस्मेटिक के सामान वाले एक गोदाम में आग लगने से 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ऊना में गोदाम में आग लगी (फाइल)
ऊना में गोदाम में आग लगी (फाइल)


ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शुक्रवार को कॉस्मेटिक के सामान वाले एक गोदाम में आग लगने से 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में रखा साबुन बनाने का कच्चा माल जलकर राख हो गया और दमकल की गाडिय़ों को आग बुझाने में लगभग दो घंटे लग गए।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न नांगलकलां के पास कुछ झाड़ियों में आग लग गई और आग गोदाम तक फैल गई।

तहलीवाल दमकल चौकी के प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोदाम में आग के कारण लगभग 35 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।










संबंधित समाचार