इंसानियत शर्मसार: कलयुगी पिता ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, थाने पहुंची पीड़िता की मां तो खुली पोल

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र


हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की की चिकित्सीय जांच कराई गई है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो)अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत शुक्रवार को सदर महिला थाने में दर्ज कराई गई थी।

हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।










संबंधित समाचार