हिमाचल प्रदेश: सड़क धंसने के कारण कार के नदी में गिरने से 3 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के ननखड़ी इलाके में मंगलवार को सड़क के धंस जाने के कारण एक कार नदी में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौत (फाइल)
मौत (फाइल)


शिमला: हिमाचल प्रदेश के ननखड़ी इलाके में मंगलवार को सड़क के धंस जाने के कारण एक कार नदी में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि नीरथ-ननखड़ी-पंडाधार लिंक रोड का एक हिस्सा धंस गया जिससे कार नदी में गिर गई। उसने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने तीन शव बरामद किये हैं।

मृतकों की पहचान वीर सिंह (40), हिम्मत सिंह (28) और रतन (50) के रूप में हुई। तीनों ननखड़ी के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख जताया है।

इस बीच कांगड़ा में, ब्यास नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद गांधार और म्यानी इलाकों में फंसे 55 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बचा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा जिले के इंदौरा अनुमंडल में बच्चों समेत 55 लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान नौ घंटे तक चला और यह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे समाप्त हुआ।

उपायुक्त निपुण जिंदल ने बताया कि सोमवार रात ब्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण वे लोग फंस गए थे।

 










संबंधित समाचार