Road Accident in Fatehpur: तेज रफ्तार डम्पर ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां एक डम्पर ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फतेहपुरः तेज रफ्तार डम्पर ने एक प्राइवेट बस को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से 6 लोगों का हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ये घटना सोमवार की सुबह को हुई है। बस बबेरू से कानपुर की ओर जा रही थी। बस में 35 यात्री मौजूद थे। डम्पर का चालक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव में हाईवे कट पॉइंट के पास ये घटना हुई। 










संबंधित समाचार