गुरुग्राम : घर में मिला महिला का शव, पति की तलाश शुरू

डीएन ब्यूरो

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट में एक 23 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस मृतका के पति की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

घर में मिला महिला का शव
घर में मिला महिला का शव


गुरुग्राम (हरियाणा):  गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट में एक 23 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस मृतका के पति की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला और उसका दो साल का बच्चा नजदीक ही बैठा रो रहा था।

 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को शक है कि महिला का पति हत्या करने के बाद फरार हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम को घर बंद मिला और जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महिला खून से लथपथ थी और उसका बच्चा शव के पास बैठा रो रहा था।

पीड़िता लक्ष्मी रावत आगरा की मूल निवासी थीं और उसकी शादी गौरव शर्मा से हुई थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों लगभग छह महीने पहले इस घर में रहने आए थे।

पुलिस को संदेह है कि हत्या एक दिन पहले हुई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और महिला के लापता पति को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

 










संबंधित समाचार