योगी के गढ़ में चली अखिलेश की साइकिल, इतिहास में पहली बार सपा ने जीती गोरखपुर लोकसभा सीट

डीएन ब्यूरो

अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में साइकिल चलाकर इतिहास रच दिया है। सपा के उम्मीदवार में यहां एक तरफा जीत दर्ज की है और वह भी पहली बार.. पूरी खबर..



गोरखपुर: अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में इतिहास रच दिया है। सपा के उम्मीदवार में यहां एक तरफा जीत दर्ज भाजपा को बुरी तरह से परास्त कर दिया है। 

सपा के विजयी प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने इसे पूरी गोरखपुर की जनता की जीत बताया और जनता को धन्यवाद कहा।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा ने यहां जीत दर्ज की। सपा की इस जीत ने पूरे देश को कई तरह के राजनैतिक संदेश दे दिये है। 

सपा को इस सीट पर बसपा से भी समर्थन प्राप्त था। अखिलेश यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यूपी उप चुनावों के नतीजे सपा-बसपा के भविष्य को भी तय करेंगे। इस मायने में भी ये नतीजे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहा है। 

 










संबंधित समाचार