Petrol-Diesel Price Hike: फिर लगी पेट्रोल-डीजल में आग, जानें अपने शहर में दाम

डीएन ब्यूरो

पेट्रोल-डीजल के दामों में सोमवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। दो दिन के बाद आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधनों के दाम बढ़ा दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें  फिर बढ़ी (फाइल फोटो)
पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों ने दो दिन के बाद आज सोमवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों ईंधनों के दाम में भारी तेजी कर दी। पेट्रोल में जहां प्रति लीटर 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले दो दिनों तक दोनों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें 
शहर    डीजल    पेट्रोल
दिल्ली    82.06    91.53
मुंबई    89.17    97.86
कोलकाता    84.90    91.66
चेन्नई    86.96    93.38










संबंधित समाचार