Rajasthan: राजीव गांधी चिकित्सालय से महिला बंदी फरार

डीएन ब्यूरो

राजस्थान में अलवर के राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती एक महिला बंदी शौचालय के दूसरा गेट का सरिए से ताला तोड़कर मौके से फरार हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय
राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय


अलवर:  राजस्थान में अलवर के राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती एक महिला बंदी शौचालय के दूसरा गेट का सरिए से ताला तोड़कर मौके से फरार हो गई।

पुरुष बंदी के फरार होने या जेल से भाग जाने के मामले आपने सुने होंगे। लेकिन इस बार महिला बंदी फरार हुई है और वह भी अस्पताल से। इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया था, लेकिन वह रातों रात फरार हो गई। आज सवेरे जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसका बिस्तर खाली पडा है। 

यह महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जिसको अलवर जिले के हरसोरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में अन्य दो महिलाओ के साथ गिरफ्तार किया था। (वार्ता)










संबंधित समाचार