सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़, रिया चक्रवती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में मंगलवार को एक बड़ा मोड़ आया। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूरी खबर..

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)


पटना: बॉलीवुड के विलक्षण और युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा अभिनेत्री  रिया चक्रवती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है। बिहार पुलिस ने फिर नये सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे सुशान्त को फंसाने, उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा संख्या 241/20 दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिये पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के बीच काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। रिया को सुशांत की गर्लफ्रेंड माना जाता है। दोनों को कई बार पहले साथ देखा जा चुका है।

मुंबई पुलिस भी रिया से इस संबंध में पूछताछ कर रही है। रिया भी सुशांत की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाती रही है।
 










संबंधित समाचार