फतेहपुर: कर्नाटक चुनाव पर बोले कानून मंत्री- कांग्रेस लोकतंत्र का हनन कर रही

डीएन ब्यूरो

यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक फतेहपुर के एक स्कूल में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।



फतेहपुर: बिंदकी स्थित एक निजी विद्यालय में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आए यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार विधि मान्य तरीके से बनी है, और सबसे बड़े दल को ही सरकार बनाने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकतंत्र का हनन कर रही है। 

 

साथ ही वाराणसी पुल हादास की घटना पर बोलते हुऐ उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, दोषियों को किसी भी प्रकार से छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। वहां की घटना के लिए पूरी भाजपा सरकार दुःखी है। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, जवाहर लाल गुप्ता, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद रहें।










संबंधित समाचार