फतेहपुर: भाजपा प्रत्याशी का दावा, निकाय चुनावों में भी हमारी जीत होगी

डीएन संवाददाता

निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार के साथ जनता को अपने पक्ष में वोट देने की अपील करने में लगे हुए है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिये भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि केंद्र और राज्य के बाद निकाय चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी..



फतेहपुर: निकाय चुनाव में सभी जोर-शोर से प्रचार के साथ जनता को अपने पक्ष में वोट देने की अपील करने में लगे हुए है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिये भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी का दावा है कि केंद्र और राज्य के बाद निकाय चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी।

प्रचार में जुटी भाजपा की चुनावी टोली

 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान फ़तेहपुर नगर पालिका परिषद की भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी ने कहा निकाय चुनावों में भी भाजपा को ही विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा फ़तेहपुर में सीवर लाइन, पार्कों का निर्माण सहित बहुत सारे मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि मैं जानता के कहने पर सभी काम करूंगी। 

नगर पालिका में भ्रष्टाचार के ख़ात्मे पर उन्होंने कहा कि यदि मैं अध्यक्ष बनी तो नगर पालिका से भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त कर दूंगी। फतेहपुर में 29 नवंबर को निकाय चुनाव होने हैं। 
 










संबंधित समाचार