विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर बेटे ने रांची में की आत्महत्या

डीएन संवाददाता

झारखंड में सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर बेटे ने रांची में सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

विधायक पुत्र ने की आत्महत्या (फाइल फोटो)
विधायक पुत्र ने की आत्महत्या (फाइल फोटो)


रांची: झारखंड में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में सोमवार आत्महत्या कर ली है। मृतक विधायक का बड़ा बेटा है। विधायक पुत्र की सुसाइड की सूचना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। 

जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची के बरियातू इलाके में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो ने आत्महत्या कर ली

बेटे की आत्महत्या की खबर सुनते ही विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। 

मृतक विवेक कुमार महतो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विधायक के बेटे ने किस वजह को लेकर आत्महत्या किया अभी तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आया है।










संबंधित समाचार