आज देशभर के 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों की परेशानियां बढ़ी

डीएन ब्यूरो

देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में देशभर के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में देशभर के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह बिल पास हुआ तो मेडिकल के इतिहास में काला दिन होगा। इसकी वजह से इलाज महंगा होगा और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। 

इस बिल में यह बताया गया है कि पहले प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 15 फीसदी सीटों की फीस मैनेजमेंट तय करती थी, लेकिन अब नए बिल के मुताबिक मैनेजमेंट 60 फीसदी सीटों की फीस तय करेंगी।

डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल की वजह से निजी अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन बंद रहेगे लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। यह हड़ताल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।










संबंधित समाचार