देवरिया: NHRM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक रामप्रसाद जायसवाल के दोनों बेटों में गहराया संपत्ति विवाद, पुलिस ने रोका होटल में काम

डीएन संवाददाता

देवरिया जिले के बरहज विधान सभा से बसपा के विधायक रहे रामप्रसाद जायसवाल के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। पुत्रों के बीच संपत्ति विवाद इस कदर गहरा हो गया है कि अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस ने रोका होटल का काम
पुलिस ने रोका होटल का काम


देवरिया: बरहज के पूर्व विधायक एनएचएम घोटाले के आरोपी रहे रामप्रसाद जायसवाल के बेटे मुरली मनोहर और श्याम जायसवाल के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार NHRM घोटाले के आरोपी रहे पूर्व विधायक रामप्रसाद जायसवाल के निधन के बाद दोनों बेटों में टकराव बढ़ गया है। 

ताजा मामला शहर के रेनुका होटल से जुड़ा है। दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हो चुका है। एक पुत्र मुरली मनोहर जायसवाल का आरोप है कि श्याम जायसवाल बंटवारे से अलग हटकर होटल में निर्माण कार्य जबरन करा रहे हैं। मना करने पर विवाद कर रहे हैं। 

इस मामले में मुरली मनोहर की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस बल के साथ पहुंचे मास्टर प्लान के जेई एके ओझा ने रेनुका होटल में चल रहे निर्माण को अवैध बताते हुए रोक दिया। करीब एक महीने से यह मामला चल रहा है।

इस मामले में शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि विवाद को लेकर मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काम को मुकदमे के निस्तारण न होने तक रुकवा दिया गया है ताकि कोई विवाद न हो।










संबंधित समाचार