देवरिया: बाढ़ के मद्देनजर लोगों को दी गयी प्राकृतिक आपदा से निपटने की जानकारी

डीएन संवाददाता

जिले में 15 जून से मानसून की संभावना जतायी जा रही है। इसी के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बाढ़ व अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। पूरी खबर..



देवरिया: बरसात का मौसम आते ही क्षेत्र में हर साल बाढ़ का कहर शुरू हो जाता है। बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिये प्रशासन ने नरायनपुर में मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जनता को आपदा की स्थिति में बेहतर ढंग से निपटने की जानकारी दी गयी और बचाव कार्यो का बखूबी प्रदर्शन किया गया।  

मॉकड्रिल कार्यक्रम में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, पीएसी व अन्य सरकारी विभागों ने हिस्सेदारी निभाई। इस मौके पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी कनय सहित अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। 

मॉकड्रिल कार्यक्रम में पशु प्रबन्धन, इलाज, प्रथमिक उपचार, स्ट्रेचर उपयोग, सूचना तंत्र, राहत आदि का सजीव प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि इस बार 15 जून से मानसून आने की सम्भावना है, इसीलिए सरकार पिछले अनुभवों को देखते एडवांस तैयारियों में जुटी हुई है। 










संबंधित समाचार