Crime: नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ बिहार निवासी युवक ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ बिहार निवासी युवक ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बिहार प्रांत के कुचायकोट क्षेत्र के तिवारी मटीहिनिया गांव निवासी क्रांति कुमार पांडेय विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव में कभी -कभी आता था। आरोप है कि इस युवक ने रिश्तेदारी की एक लड़की को अपने जाल में फंसा लिया और गत 27 फरवरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। बाद में लड़की पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी ने जब दुबारा बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया (वार्ता)










संबंधित समाचार