Crime in Maharashtra: मानसिक रूप से बीमार महिला संग महीनो तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला अपराध का राज

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र से दुष्कर्म का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ कई महीनों से बलात्कार किया और उसे गर्भवती बना दिया। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

महिला संग महीनो तक दुष्कर्म (फाइल फोटो)
महिला संग महीनो तक दुष्कर्म (फाइल फोटो)


पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से दुष्कर्म का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां रविवार को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने मानसिक रूप से बीमार एक महिला के साथ कई महीनों तक बलात्कार किया। जिसकी सच्चाई महिला के गर्भवती होने के बाद सामने आई। ये मामला पालघर जिले के विक्रमगढ़ क्षेत्र का है। 

मनोर पुलिस ने बताया कि आरोपी पालघर जिले के विक्रमगढ़ क्षेत्र के दपचारी सुतार पाड़ा के रहने वाला है। उसने अपने गांव की एक महिला के साथ पिछले पांच महीने से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई। महिला के प्रग्नेंट होने के बाद ये पूरा मामला सामने आया। 

सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने नजदीकी थाने में आरोपी के खिलाफ बलत्कार का मामला दर्ज करवाया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 










संबंधित समाचार