झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, तेजी से बदल रहे रुझान

डीएन ब्यूरो

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सभी जिला मुख्यालयों में कुल 82 हॉल में आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। जानें किस पार्टी का है क्या हाल। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

मतगणना करते लोग
मतगणना करते लोग


रांचीः झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान काफी तेजी से बदल रहे हैं। अबतक 81 सीटों के रुझान में कांग्रेस+ को 46 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। वहीं भाजपा(25) वहीं, आजसू 3, जेवीएम (3)अन्‍य भी 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं।

रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को करीब 33 फीसदी वोट मिले हैं।










संबंधित समाचार