यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये काउंटिंग से जुड़े अपडेट

उपचुनाव की मतगणना जारी
उपचुनाव की मतगणना जारी


नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। चुनाव के नतीजे आज ही घोषित किये जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट शामिल हैं।

मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा, जबकि बिहार में राजद को बढ़त मिलती दिख रही है।
सभी 7 सीटों पर उपचुनाव के लिये बीते गुरुवार को मतदान हुआ था। इन 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था। लेकिन आज आने वाले नतीजों के बाद सीटों पर कब्जा करने वाली पार्टियों की स्थिति बदल सकती है।










संबंधित समाचार