बिहार के वोटरों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश, बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार सुबह बिहार के वोटरों ने नाम एक संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार सुबह बिहार के वोटरों के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने बिहार में बदलाव की बात कहते हुए नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा है।

दिल्ली-बिहार में बंदी हैं सरकारें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली-बिहार में बंदी सरकारें हैं, नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसलिए ऐसी बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है।

 

वीडियो संदेश
सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा ‘आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है, ना उनकी कथनी अच्छी है और ना ही करनी। मजदूर, किसान, नौजवान आज परेशान और निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है।










संबंधित समाचार