सोनिया गांधी ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। इस बात का ऐलान सोनिया गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के मौके पर की।

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी


नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। बता दें कि सोनिया गांधी साल 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं।

11 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। राहुल 16 दिसबंर को कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि राहुल नेहरू-गांधी परिवार के छठे सदस्य होंगे जो कांग्रेस की कार्यभार संभालेंगे। उनसे पहले सोनिया गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मोती लाल नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।










संबंधित समाचार