Lakhimpur Kheri: प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंचीं, हिंसा में मृतक किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आखिरकार आज लखीमपुर खीरी पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी तिकुनिया में होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होंगी और हिंसा में मारे गये किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पूरी रिपोर्ट

लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी
लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी


लखीमपुर: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आखिरकार आज लखनू से लखीमपुर खीरी पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी लखीमपुर के तिकुनिया में हिंसा में मारे गये किसानों के लिये होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होंगी और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। अंतिम अरदास और अस्थि कलश यात्रा को लेकर यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले कांग्रेस ने कहा कि हमारे लिए लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीद किसानों को न्याय राजनीति नहीं बल्कि उनके अधिकारों और मानवता का मुद्दा है। 

लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी और उनके काफिले को पुलिस ने एक बार सीतापुर टोल प्लाजा पर रोक दिया था। पुलिस ने प्रियंका के साथ मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे जाने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद प्रियंका गांधी और कुछ ही नेताओं को लखीमपुर जाने दिया गया, जहां वे में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी। 

लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया में अंतिम अरदास और अस्थि कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। पीएसी, पैरामिलिट्री, आरएपफ और एसएसबी को भी शहर से लेकर तिकुनिया तक मुस्तैद किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।










संबंधित समाचार