कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी 'लोकतंत्र बचाओ दिवस'

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाये जाने के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेसियों का कहना है कि कर्नाटक के राज्यपाल ने येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर संविधान की हत्या की है।

राहुल गांधी  (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता येद्दियुरप्पा को राज्यपाल वजूभाई द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ  दिलाये जाने के बाद कांग्रेस ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस बात से गुस्साये कांग्रेसी शुक्रवार को देशभर में लोकतंत्र बचाओ दिवस मनायेंगी जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल होगा। 

 कांग्रेसियों का  कहना है कि कर्नाटक के राज्यपाल ने येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर संविधान की हत्या की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि राज्यपाल ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक उड़ाकर लोकतंत्र की हत्या की है। 

सुरजेवाला ने कहा कि इससे  पहले वजूभाई वाला ने मोदी के लिए गुजरात में अपनी सीट की त्यागी थी। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि शुक्रवार को पार्टी 'लोकतंत्र बचाओ दिवस' मनाएगी। सभी जिला मुख्यालयों और राज्य मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।










संबंधित समाचार