हरियाणा और पंजाब में शीत लहर का कहर जारी, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार

डीएन ब्यूरो

पंजाब और हरियाणा में रविवार को तापमान गिरने से लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में रविवार को तापमान गिरने से लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कुछ कम है।

यह भी पढ़ेंः शीत लहर का सितम जारी, पंजाब में दर्ज किया गया 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

पंजाब में बठिंडा और आदमपुर सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और दोनों स्थानों पर न्यूनतमत तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला, अमृतसर और लुधियाना का न्यूनतम तापमान तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.4 डिग्री और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: कोहरे और ठंड ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 19 ट्रेनें लेट और विमान हुए डायवर्ट

इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट और हलवारा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री, 5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 7.2 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री, 7.1 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)










संबंधित समाचार