Raebareilly News: रायबरेली में धर्म परिवर्तन कराने का मामला, FIR दर्ज, जानिये पूरी घटना
रायबरेली में पैसे व इलाज का लालच देकर ईसाई मिशनरियों ने एक परिवार को धर्म परिवर्तन कर दिया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़ें पूरा मामला

रायबरेली: रायबरेली में पैसे व इलाज का लालच देकर ईसाई मिशनरियों ने एक परिवार को धर्म परिवर्तन कर दिया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मिजोरम के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धारावों के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र अजमत उल्ला गंज गाँव का है। यहाँ पर रहने वाले नन्हू सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी अजमत उल्ला गंज ने पुलिस थाने में तहरीर दी।
यह भी पढ़ें |
Raebareli News: रायबरेली में भैंस गई पानी में तो महिला की हुई मौत
तहरीर में बताया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ईसाई मिशनरी से यह लोग आये और उन्हें रुपए देने का लालच देकर उसको ईसाई धर्म में मिला लिया। पीड़ित ने बताया कि वो लालच भरी बातों में फंसता चला गया और गांव के आसपास के लोगों को भी उनसे जोड़ा। धीरे-धीरे दबाव इनका इतना बढ़ गया कि पीड़ित परेशान होने लगा।
शिकायत के मुताबिक आरोपियों का कहना था कि जितने ज्यादा लोगों को जोड़ोगे उसको उतना ही रुपया मिलेगा। आरोपी शिकायतकर्ता को बाइबल की किताब हाथ में रखकर लाल रंग का तरल पदार्थ पीने का दबाव बनाते हैं, जिससे उसको आत्मग्लानि हुई। जिसके कारण उसने अपने मूल संस्कृति सनातन धर्म में वापसी करने की सोची और इसमें लौट आया।
यह भी पढ़ें |
Raebareli News: जानिये श्री राम की लीलाओं के दिव्य रहस्य, रायबरेली में खास कार्यक्रम
पीड़ित ने ईसाई मिशनरी से जुड़े लालजी जेदांग पुत्र लाल मुकीम निवासी एचके 148 के सैंक्शन, आइजोल म्युनिसिपल कात्सिला मिजोरम और वनलाल हुमा पुत्र भाऊमलियाना गोसाई गंज, लखनऊ ने दोनों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने की तहरीर दी है।
हरचन्द पुर थाना इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।