Fatehpur: दादी पर लगा पोते को जहर देने का आरोप, पढ़िए पूरा मामला

डीएन संवाददाता

असोथर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नदी में शव को फेंका
नदी में शव को फेंका


फतेहपुर: जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। लक्ष्मणपुर मजरे सरकंडी गांव की रहने वाली महिला गुड़िया देवी ने अपनी ससुराल वालों के खिलाफ हत्या (Murder) का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके मासूम बेटे को समोसे में जहर देकर खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

महिला ने पुलिस को दी जानकारी 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी वीरेंद्र निषाद के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद उसके पति और ससुराल वाले दहेज कम लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट करते थे। महिला के ससुराल वालों ने तीन साल पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था और उस समय वह गर्भवती थी। इसके बाद उस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम अयंक रखा। 

सास पर लगाया ये आरोप

यह भी पढ़ें | Fatehpur: आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत 2 की मौत

महिला का कहना है कि 8 दिन पहले ही उसका पति अपने साथ रखने की बात कहकर उसे घर लेकर आया था, लेकिन दो दिन ससुराल पक्ष (In-Law side) के सभी लोगों ने एकराय होकर उस महिला और बेटे को मारने की बात कही। जिसके बाद 26 सितंबर की सुबह 8 बजे उसके पति ने उसे लाठी डंडे से बहुत मारा और फिर शाम को करीब 3 बजे उसकी सास ने मासूम बेटे को समोसा में जहर देकर खिला दिया। महिला ने आगे बताया कि जब उसे इस घटना की जानकारी हुई तो वह अपने बेटे को डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया।

यमुना नदी में फेंका शव

महिला का आरोप है कि मृत बच्चे को लेकर जब वह घर आई, तो उसके पति और देवर ने जबरन बच्चे के शव को छीनकर ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया। जबकि महिला अपने बेटे के पोस्टमार्टम कराने के लिए कह रही थी। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे भी घर से निकाल दिया। 

सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप 

यह भी पढ़ें | UP News: मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जानिये पूरी वारदात

महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में थाना पुलिस (Police) ने कोई सुनवाई नहीं की है। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है और इस मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है। चौकी प्रभारी सरकंडी इस मामले को देख रहे है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/










संबंधित समाचार