Bharat Ratna: तस्वीरों में देखिये देश की इन 5 शख्सियतों का सफर, जिन्हें मिलेगा भारत रत्न

डीएन संवाददाता

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये सभी का सफर

चौधरी चरण सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इसके अलावा चौधरी देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

पीवी नरसिम्हा राव

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि राव ने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे।

डॉ. एमएस स्वामीनाथन

हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। कृषि और किसानों के कल्याण में अतुलनीय योगदान के लिए देश आज भी स्वामीनाथन को याद करता है। बता दें, उन्होंने विदेशी नस्ल के अनाजों को देसी किस्मों के साथ संकर कर नई किस्में बनाई थीं। ये बहुत कारगर साबित हुईं।

लालकृष्ण आडवाणी

बीते दिनों भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई थी। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा भारत के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रहे।

कर्पूरी ठाकुर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 23 जनवरी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। केंद्र सरकार के इस फैसले का तमाम सियासी दलों ने स्वागत किया था। बता दें, मुख्यमंत्री रहते कर्पूरी ठाकुर ने नौकरियों में पिछड़ों के साथ-साथ सवर्णों को भी आरक्षण दिया था।








संबंधित समाचार