Weather Update: झारखंड, बिहार में भी बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली सहित अब झारखंड, बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानें मौसम का ताजा हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

बिहार, झारखंड में मौसम ने ली करवट (फाइल फोटो)
बिहार, झारखंड में मौसम ने ली करवट (फाइल फोटो)


पटनाः देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। झारखंड और बिहार सहित कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन 16 राज्यों में बारिश की संभावना, कई जगहों पर गिर सकते हैं ओले 

मार्च के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के बाद मौसम ने भी करवट लेनी शुरू कर दी है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री गिर गया। वहीं बिहार और झारखंड में भी मौसम में बदलाव का एहसास हो रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि घने बादलों और तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह बारिश होने से तापमान में बदलाव हुआ है।

यह भी पढ़ें: मौसम का तेजी से बदल रहा मिजाज, यूपी, बिहार समेत इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कई क्षत्रों में आंधी और तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, कोसली, फरुखनगर, मानेसर, गुड़गांव, झज्जर, चरखाद्री, कुरुक्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, गन्नौर, फरीदाबाद, सोहना, खरखौदा, सफीदों, नारनौल , यूपी के नोएडा, शामली, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतोली राजस्थान के बरवाड़ी में बारिश होगी।










संबंधित समाचार