हिमाचल के बद्दी में ग्राम पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में ढेला ग्राम पंचायत के प्रधान पर राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मामला दर्ज (फाइल)
मामला दर्ज (फाइल)


शिमला: हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में ढेला ग्राम पंचायत के प्रधान पर राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले में रिश्वत के रूप में तीन लाख रुपये की मांग करने की शिकायत दर्ज किए जाने के बाद प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उस जमीन पर औद्योगिक इकाई के निर्माण के लिए एनओसी मांगी थी, जो उसने पट्टे पर ली थी।

सतर्कता अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

 










संबंधित समाचार