UP Election: बुलंदशहर में बोले अखिलेश यादव- इस बार हर यूथ अपने बूथ पर भाजपा को हराने का काम करेगा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनाव प्रचार के लिये बुलंदशहर पहुंचे, जहां आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी उनके साथ रहे। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

बुलंदशहर में समर्थकों-कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव
बुलंदशहर में समर्थकों-कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनाव प्रचार के लिये बुलंदशहर पहुंचे। सपा गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के चीफ जयंत चौधरी भी इस दौरे में अखिलेश यादव के साथ रहे। यहां प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी की भाजपा और योगी सरकार पर कई हमले बोले। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद समाजवादी सरकार बनने पर महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। इस बार हर यूथ अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर की घटना आज पूरे यूपी को चिंतित कर रही है। आज जो घटना हुई वो हाथरस की घटना को याद दिलाती है। बुलंदशहर में जघन्य अपराध हुआ और सरकार अभी तक मदद के लिए नहीं आई। हमारी मांग है कि दोषी जल्दी पकड़े जाएं और कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जो दावे कर रही है वे सब झूठ हैं। अपराधों के मामले में यूपी ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक यूपी में जितने भी उद्घाटन सीएम ने किए है। मुख्यमंत्री इतने समझदार हैं कि बड़ी-बड़ी योजनाओं परियोजनाओं के लिए वह दिल्ली से कैची मंगाते हैं और खुद फीता लेकर खड़े हो जाते हैं। इस सरकार का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट तो वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है। समाजवादियों का वजन नहीं होता तो ऐसा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को नहीं मिलता। मैं राइडिंग क्वालिटी देख करके आ रहा हूं। पेरिफेरल रोड की भी और एनएचआई की बनी सड़कों की भी आप हमारे बनाए एक्सप्रेस वे पर चले 120 किमी की रफ्तार से हाथ में चाय का कप भी ले ले तो आप आराम से चले जाएंगे। लेकिन आप अगर इनकी बनाए सड़कों पर 60 के ऊपर भी चले तो वह शरीर दर्द हो जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि  मुख्यमंत्री जिस हेलीकॉप्टर से हवाई दौरे करते हैं और जिस आर्म्ड गाड़ी से चलते हैं वह भी समाजवादियों की देन है।  सरकार के लोग कहीं भी यह बताने में नहीं चूक रहे कि कानून व्यवस्था कितनी अच्छी है लेकिन लगातार घटनाएं हो रही हैं।
अखिलेश ने कहा यह सरकार जो दावा करती है कि बेटियां सुरक्षित है और कहीं कोई क्राइम नहीं हो रहा है तो यह झूठ बोलना सरकार बंद कर दे। हम आंकड़े देखें तो बड़े पैमाने पर ऐसी बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है और उत्तर प्रदेश ने अपराध को मामलों में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम यह भरोसा दिलाते हैं चाहे यूपी 100 की गाड़ियां बनानी पड़े या फिर 1090 का इंफ्रास्ट्रक्चर चेंज करके यूपी 100 में ही इसको जोड़कर एक व्यवस्था की जाए तो वह भी हम करेंगे।

अखिलेश ने कहा सपा के पक्ष में तेज हवा चल रही है। पहले चरण में यहां के लोगों ने ऐसी हवा चलाई है कि भाजपा और मुख्यमंत्र उनको समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहा जाए।

अखिलेश ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी तो भर्ती खोली जाएगी। गर्मी नहीं नौजवानों को भर्ती देने का काम करेंगे। उन्हें नौकरी देने का काम गठबंधन में होगा और जिस तरीके से सरकार ने नौकरियां छीनी है रोजगार छीने है। इस बार हर यूथ अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगा।










संबंधित समाचार