BJP Protest: सीएम पद से केजरीवाल के इस्तीफे की मांग, भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन, सिरसा का बड़ा बयान

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा का प्रदर्शन


नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया ज रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें | Arvind Kejriwal: स्वाति मालीवाल मामले पर केजरीवाल की चुप्पी कायम, कल अपने बड़े नेताओं संग भाजपा ऑफिस जाने का किया ऐलान

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि वे शराब घोटाले से ध्यान भटकाना चाहते हैं, वे कहते रहते हैं कि उन्हें (जेल से) आदेश मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में ड्रामा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें | Delhi BJP Protest: भाजपा का आप पर हल्लाबोल, AAP के खिलाफ भाजपा का 'शराब से शीश महल' अभियान

उन्होंने कहा कि मैंने एलजी और ईडी निदेशक को लिखित शिकायत दी है कि उन्होंने जो झूठा पत्र पेश किया है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस तरह से गैंगस्टर और जबरन वसूली करने वाले जेल से गिरोह संचालित करते हैं, वे सीएम कार्यालय को संचालित करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल जैसा भ्रष्ट व्यक्ति सीएम नहीं बन सकता। उन्हें इस्तीफा देना होगा।










संबंधित समाचार