BJP MP’s Resignation: लोकसभा चुनाव से पहले गिरा BJP का बड़ा विकेट, भाजपा सांसद का इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल

डीएन ब्यूरो

लोक सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल
बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल


हिसार: लोक सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृजेंद्र सिंह का पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। 

बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा हरियाणा राज्य में भगवा दल को बड़ा झटका माना जा रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं।

जानिये बृजेंद्र सिंह को

बृजेंद्र सिंह एक आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने बाद राजनीतिक यात्रा शुरू की। 

दरअसल 2019 के चुनाव के पहले बीजेपी ने हरियाणा के हिसार से केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला को 11 हजार वोटों से हराया भी था।

इससे पहले बृजेंद्र सिंह आईएएस अधिकारी थे। 48 साल की उम्र है। सांसद बनने से ठीक पहले बृजेन्द्र सिंह HAFED के एमडी थे।










संबंधित समाचार