भाजपा की मांग,कुमारस्वामी तत्काल इस्तीफा दे

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल(सेक्युलर) के 15 विधायकों के इस्तीफे के मामले में शीर्ष अदालत के अंतरिम आदेश के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से तत्काल इस्तीफा दिये जाने की मांग की है।

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा
भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा


बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल(सेक्युलर) के 15 विधायकों के इस्तीफे के मामले में शीर्ष अदालत के अंतरिम आदेश के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से तत्काल इस्तीफा दिये जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने बुधवार को आये उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “ यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है।” उन्हाेंने यह कहते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की कि वह सरकार चलाने के लिए बहुमत खो चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार से विधायकों के इस्तीफे तत्काल मंजूर किए जाने की भी अपील की। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले काे ‘ऐतिहासिक न्याय’ करार देते हुए कहा कि हालांकि यह अंतरिम आदेश है और आने वाले दिनों में न्यायालय अध्यक्ष की शक्तियों और कार्यवाहियों पर निर्णय लेगा।

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत खो चुके हैं और उन्हें अपने पद से तुरंत हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ विधायकों की संख्या कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के पक्ष में नहीं है। कुमारस्वामी अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।” (वार्ता) 










संबंधित समाचार